विनोद खन्ना पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए फिल्म जगत के कई दिग्गज

Samachar Jagat | Thursday, 27 Apr 2017 08:06:59 PM
Cremation of Vinod Khanna

मुंबई 
फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का गुरुवार शाम वर्ली को श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके छोट बेटे साक्षी खन्ना ने उन्हें मुखाग्नि दी। 

विनोद खन्ना का कैंसर के कारण गुरुवार को मुंबई के एन एच रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 साल के थे। कई सुुुुपर हिट फिल्म देने वाले विनोद खन्ना गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी थे। वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर मालाबार हिल स्थित उनके घर लाया गया। देर शाम 5 बजे करीब उनके घर से शवयात्रा वर्ली शमशान घाट के लिए निकली।

विनोद खन्ना को अंतिम विदाई देने के लिए फिल्म जगत से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सुभाष घई, ऋषि कपूर, कबीर वेदी, संजय लीला भंसाली, गुलजार, दिया मिर्जा, जैकी श्राफ, रंजीत, कोरियोग्राफर सरोज खान, पुनीत इस्सर, चंकी पांडे और विनोद खन्ना के पुत्र अक्षय खन्ना, राहुल खन्ना तथा परिवार के अन्य सदस्य, करीबी लोगों के साथ ही अन्य सैकडों लोग पहंचे थे। राजनीतिक क्षेत्र से भाजपा के किरीट सोमैय्या भी अंतिम
संस्कार में शामिल हुए। 

विनोद खन्ना के निधन की खबर सुनते ही देश भर में शोक की लहर दौड़ गयी। मुंबई में फिल्म बाहुबली 2 के प्रीमियर शो को गुरुवार को रद्द कर दिया गया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.