कांग्रेस ने विश्वजीत राणे की कड़ी आलोचना की

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 06:40:01 AM
Congress strongly condemns Vishwajeet Rane

पणजी। गोवा में वालपोई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी विधायक विश्वजीत राणे के इस्तीफे पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा करके उन्होंने अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह राणे के नाम पर कलंक लगा दिया है।

गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के मीडिया प्रभारी रमाकांत खलप ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा‘‘राणे ने अपने प्रख्यात पिता प्रताप सिंह राणे के नाम पर कलंक लगा दिया है। उनके परिवार की प्रतिष्ठा न केवल गोवा बल्कि पूरे देश में थी जिसकी वजह से इस परिवार को इस शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

जिस तरीके से उन्होंने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया और सदन से बाहर चले गये तथा बाद में अपना इस्तीफा सौंप दिया वह दर्शाता है कि विधानसभा का कोई सदस्य कितने निम्न स्तर तक पहुंच सकता है। पार्टी उनके रुख की कड़ी आलोचना करती है। उनके इस कदम से पार्टी के सभी कार्यकर्ता खासकर निचले स्तर के कार्यकर्ता बुरी तरह हताश हैं। उनके इस्तीफे से पार्टी तथा उनकी प्रवृति के बीच एक गहरी खाई पैदा हुई है जो मतदाताओं का अपमान है।‘’

राणे ने पार्टी की ओर से उनकी सदस्यता को अवैध ठहराये जाने संबंधी याचिका को दायर करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया है। खलप ने कहा कि राणे ने इस स्थिति की शुरुआत काफी पहले ही कर दी थी और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा और उन्होंने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.