कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
सोनिया गांधी को बुखार के बाद 28 नवंबर को राजधानी के गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल की ओर से बुधावार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार सोनिया की तबीयत ठीक हो जाने के बाद उन्हें बुधवार को ही अस्पताल से छु्ट्टी दे दी गई।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरुप कुमार के अनुसार सोनिया गांधी का बुखार उतर गया है और स्वास्थ्य सामान्य हो चुका है इसलिए उन्हे अस्पताल से छुट्टी दी गई है। डॉ. अरुप कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों का एक दल कांग्रेस अध्यक्ष का इलाज कर रहा था। अस्पताल के प्रबंधन मंडल के अध्यक्ष डॉ. डी. एस. राणा के अनुसार सोनिया को बुखार के कारण सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कांग्रेस अध्यक्ष को तीन माह के भीतर 28 नवंबर को दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले वाराणसी में रोड शो के दौरान अस्वस्थ होने के कारण तीन अगस्त को उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उन्हे 14 अगस्त को छुट्टी दी गयी थी। उस समय उनके कंधे में चोट आई थी और उन्हें ऑपरेशन कराना पड़ा था।