कंधों पर आलू लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

Samachar Jagat | Friday, 03 Mar 2017 01:59:02 PM
Congress MLA reached the Assembly potato

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों को आलू के सही दाम न मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी शुक्रवार को कुछ किसानों के साथ आलू से भरी बोरियां कंधों पर रखकर विधानसभा पहुंचे और आलू को विधानसभा के बाहरी दरवाजे की सडक़ों पर बिखेर दिया। कांग्रेस विधायक पटवारी ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खेती को फायदे का धंधा बनाने की बात करते हैं, लेकिन किसानों को अपनी फसलों के सही दाम नहीं मिलते।

पहले भी किसानों को फसलों के दाम नहीं मिले और उन्हें सडक़ों पर फेंकना पड़ा था। उन्होंने कहा कि किसानों को आलू के सही दाम नहीं मिल रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस विधायक रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में साइकिल पर गैस सिलेंडर रखकर विधानसभा पहुंचे थे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.