राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है कांग्रेस : नायडू

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 06:03:29 PM
Congress is trying to take political advantage Naidu

चेन्नई। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने ओआरओपी सहित राजग सरकार की विभिन्न योजनाओं की आलोचना करने के लिए आज कांग्रेस पर निशाना साधा और सवाल किया कि संप्रग ने अपने 10 साल के कार्यकाल में क्या किया।

SP रजत जयंती समारोहः चाचा-भतीजा ने कही अपनी-अपनी बात, मतलब साफ 'तल्खी है अभी भी बरकरार'...पढ़ें पूरी खबर

नायडू ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी सरकार एक रैंक एक पेंशन ओआरओपी लेकर आई। संप्रग सरकार ने बजट में पेंशन के लिए 500 करोड़ रूपए की राशि रखी थी। हमारी सरकार ने इसे बढ़ाकर 29,000 करोड़ रूपए किया। यह तथ्य है। उन्होंने कहा, जब आप सत्ता में थे तो आपने यह किया। आपकी पार्टी 2004 से 2014 के बीच सत्ता में थी। इसके पहले आप 40 साल से ज्यादा समय तक सत्ता में रहे...।

बोले अखिलेश यादव, 'हाथ में तलवार थमायी है तो उसे चलायें कैसे ना'

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर मुद्दे पर दुष्प्रचार करती है और इसका एक उदाहरण एक सैनिक की आत्महत्या को लेकर है। नायडू ने कहा, कांग्रेस हर मुद्दे पर दुष्प्रचार करती है। एक सैनिक की मौत काफी दुखद है... सरकार ने पहले ही स्पष्टीकरण दे दिया है। और उस पर भी आप दुष्प्रचार करते हैं, इसका उपयोग तस्वीर खिंचवाने के लिए और भाषण देने के लिए करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।

नायडू ने कहा, वही लोग उन किसानों के पास नहीं जाते और उनके बारे में नहीं पूछते जो आत्महत्या करते हैं...सेना के जवान जो शहीद हो जाते हैं और वे उनके परिवार से मिलने नहीं जाते। वह हम मौके को उपयोग सरकार की आलोचना करने और हर चीज के लिए प्रधानमंत्री का नाम घसीटना चाहते हैं।

न्यायाधीशों के फोन टैप होने संबंधी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी के बारे में उन्होंने कहा, एक मुख्यमंत्री ने एक दिन कहा कि न्यायाधीशों के फोन टैप किए जा रहे हैं। किनका फोन टैप किया जा रहा है, वह कहते हैं कि सिर्फ खुफिया ब्यूरो ही बता सकता है।

नायडू ने मांग की कि केजरीवाल को कम से कम एक न्यायाधीश का नाम लेना चाहिए जिनके फोन टैप किए गए और इसके लिए प्रमाण देना चाहिए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.