कांग्रेस और आप कर रही लाशों पर राजनीति : वीके सिंह

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 01:41:25 PM
Congress and politics over the corpses are : VK Singh

नई दिल्ली। पूर्व सैनिक की आत्महत्या पर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस और ‘आप’ पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे ‘‘लाशों पर राजनीति कर रही हैं। सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों दलों के पास कोई मुद्दे नहीं बचे हैं और वे ‘‘वन रैंक, वन पेंशन’’ मुद्दे के बारे में कुछ नहीं जानते।

जाली नोट चलाने वाला दाऊद का खास गुर्गा विराज सिंह नेपाल में गिरफ्तार

विदेश राज्य मंत्री ने ऊर्जा दक्षता सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से कहा कि उनके पास कुछ दूसरा कोई मुद्दा नहीं है। यही वजह है कि वे लाशों पर सियासत कर रहे हैं। जाएं और उनसे पूछें कि क्या उन्होंने किसी अन्स सैनिक की अंत्येष्टि में शिरकत की है।सिंह ने कहा कि कितने ही सैनिक शहीद हो गए हैं, क्या आम आदमी पार्टी के नेता और कांगे्रस के नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने गए?

वे बेकार की बात कर रहे हैं।सिंह से उनकी टिप्पणियों की अन्य दलों द्वारा की जा रही आलोचना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन लोगों के साथ चर्चा का कोई मतलब नहीं है, जो इसके वन रैंक, वन पेंशन के बारे में कुछ नहीं जानते।बुधवार को सिंह ने राम किशन ग्रेवाल की ‘‘मानसिक स्थिति’’ पर सवाल उठाए थे।

‘द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगे भारत-नेपाल’ 

ग्रेवाल ने कथित तौर पर ओआरओपी के मुद्दे पर आत्महत्या कर ली थी। इस आत्महत्या से राजनीतिक विवाद पैदा हो गया।सिंह ने इन खबरों को खारिज कर दिया था कि ग्रेवाल ‘वन रैंक-वन पेंशन’ आंदोलन के एक प्रमुख चेहरा थे।सिंह ने कल आरोप लगाया था, ‘‘वह ग्रेवाल एक कांग्रेस कार्यकर्ता थे। वह कांग्रेस के टिकट पर सरपंच बने। हालांकि वह हमारे सैनिक थे। मुझे उनके निधन पर दुख है। भाषा

Read more:

जानिये - लौकी के जुस के यह सेहतमंद फायदे

इस गांव में इंसानो से ज्यादा दिखते है गुड्डे गुड़िया 

पासपोर्ट, लाइसेंस बनवाने के लिए देना होगा ज्यादा शुल्क



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.