सिडको का अधिकारी, आर्किटेक्ट चार लाख की रिश्वत लेते काबू

Samachar Jagat | Friday, 03 Mar 2017 05:40:01 AM
CIDCO's official taking a bribe of four hundred architects grasp

ठाणे महाराष्ट्र। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी ने सिडको के एक एसोसियेट प्लानर और एक आर्किटेक्ट को कथित रूप से चार लाख रपए की रिश्वत मांगने एवं लेने पर आज गिरफ्तार कर लिया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ठाणे-नवी मुंबई के पुलिस उपाधीक्षक बी एस सोनावणे ने कहा कि आरोपियों ने नवी मुंबई के उल्वे इलाके में एक इमारत के लिए कब्जा प्रमाणपत्र जारी करने की एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद आर्किटेक्अ हेमंत दावले के कार्यालय में जाल बिछाकर उन्हें प्लानर जगदीश पाटिल की तरफ से रिश्वत लेते हुए पकड़ा लिया। पाटिल को भी गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.