जौनपुर में बोलेरो वाहन की चपेट में आने से बालक की मृत्यु

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Mar 2017 04:24:01 AM
Child death due to Bolero vehicle in Jaunpur

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के खेतासराय क्षेत्र में होली जुलूस के दौरान आज बोलेरो वाहन की चपेट में आने से एक बालक की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार खेतासराय इलाके के गोरारी गांव में युवक सुबह होली का जश्न मना रहे थे। युवाओं की टोली डीजे के संगीत पर नृत्य करती हुई जा रही थी। इस बीच, जौनपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने गोरारी बाजार के पास एक आठ वर्षीय बालक को कुचल दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
घायल बालक को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव के चन्द्रकेश मौर्य के आठ वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रुप में की गई। घटना के बाद मौके से भाग रहे चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.