मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया बजट पेश, बेरोजगारों और किसानों का रखा ख्याल

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 03:48:09 PM
Chief Minister Virbhadra Singh presented budget, unemployed and farmers kept care

मार्च का महीना चल रहा है और देश की लोकसभा से लेकर विधान सभाओं में बजट पेश किए जा रहे। हर स्टेट के वित्त मंत्री या मुख्यमंत्री राज्यों को सौगाते देन में लगे हुए है। 

शुक्रवार को हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वित्त वर्ष 2017-18 का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने 20वीं बार बजट पेश किया है।

सदन में सीएम शायराना अंदाज में दिखें उन्होंने कहा की मेरा यह अंदाज जमाने को खलता है, इतनी मुश्किल सहकर भी ये सीधा कैसे चलता है। 

चुनावी साल के बजट में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किसानों, बागवानों, बेरोजगार युवाओं और कर्मचारियों को सौगाते दी है, मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि प्रदेश की रीढ़ की हड़्डी है। मेरी सरकार का ध्येय गुड गवर्नेंस है। 

बजट की प्रमुख बाते

12वीं पास और इससे अधिक पढ़े लिखे युवाओं को बेरोजगार भत्ता दिया जाएगा।

1000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

दिव्यांग बेरोजगारों को 1500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

150 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

एंटी हेन नेट पर सब्सिडी 50 से बढाकर 80 फीसदी की। 

बेटी है अनमोल योजन के लिए राशि 5100 से बढ़ाकर 10 हजार की। 

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि 25 से बढ़ाकर 40 हजार की। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.