बिहार में एक करोड़ रूपये कीमत का चरस जब्त

Samachar Jagat | Monday, 26 Dec 2016 06:52:40 AM
Charas worth Rs one crore seized in Bihar

अररिया बिहार। भारत-नेपाल सीमा पर बिहार के अररिया जिला के सोनामनी गोदाम पुलिस चौकी के समीप से सशस्त्र सीमा बल एसएसबी के जवानों ने आज एक तस्कर के पास से करीब एक करोड़ रूपये कीमत का अवैध मादक पदार्थ चरस जब्त किया।

एसएसबी की बथनाहा स्थित 58वीं बटालियन के उपसमादेष्टा मनिन्दर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विजय कुमार यादव को आज सोनामनी गोदाम पुलिस चौकी के समीप से छह किलो सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि अररिया जिले के नरपतगंज निवासी विजय चरस की इस खेप को थैले में रखकर ले जा रहा था। सिंह ने बताया कि जब्त चरस की कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रूपए आंकी गयी है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.