लोकतंत्र विजय दिवस का आयोजन कल

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 08:42:48 PM
Celebration of the Day of the Republic Day

देश पर ढाई वर्ष तक लागू आपातकाल हटने की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर अखिल भारतीय लोकतंत्र सेनानी संघ मंगलवार को यहां लोकतंत्र विजय दिवस का आयोजन करेगा। 

राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में लोकतंत्र विजय दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 26 राज्यों के चार हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। 

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी ने यूनीवार्ता को बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे जबकि अन्य प्रमुख अतिथि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, प्रकाश जावड़ेकर और अर्जुनराम मेघवाल होंगे। 

संघ के संरक्षक सांसद मेघराज जैन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद सत्यनारायण जटिया, प्रभात झा, एल. गणेशन, लक्ष्मीनारायण यादव, उदय प्रताप सिंह, नारायण लाल पंचारिया और रोड़मल नागर भी शामिल होंगे। 

करीब 42 साल पहले 21 जून, 1975 में लागू किया गया आपातकाल 21 मार्च, 1977 को बहाल हुआ था। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.