केरन सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन, एक जवान शहीद

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 04:18:17 PM
Ceasefire violations in Keran sector a young martyr

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन में आज सेना का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह केरन सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया । उन्होंने कहा कि इस घटना में सेना का जवान हर्शिद बदार्या की जान चली गई । अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.