नौशेरा में पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवान शहीद, चार अन्य घायल

Samachar Jagat | Wednesday, 09 Nov 2016 05:20:32 PM
Ceasefire violation by Pakistan in Nowshera, troopers four others injured

जम्मू। पाकिस्तान ने एक बार फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा के निकट राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में रात भर मोर्टार दागे, जिसमें घायल सेना के एक जवान की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, पाकिस्तानी सैनिकों के संघर्षविराम उल्लंघन में घायल सेना के एक जवान की कल देर रात अस्पताल में मौत हो गई।

कल रात सीमा पार मोर्टार बम दागे जाने की घटना में चार जवान घायल भी हो गए। इससे पहले कल राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा मोर्टार बम दागे जाने की घटना में सेना के एक जवान की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

इसके बाद सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की चौकियों को नुकसान हुआ। भारत द्वारा लक्षित हमला किए जाने के बाद से भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर 100 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.