आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित फेसबुक पोस्ट पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Mar 2017 07:22:37 AM
Case against Adityanath on Facebook postponed

बेंगलुरू। बेंगलुरू पुलिस ने फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ी ‘‘आपत्तिजनक पोस्ट’’ करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। इस पोस्ट में कथित तौर पर मुख्यमंत्री की ‘‘खराब छवि’’ पेश की गयी थी। 

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध एस रवि ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों की शिकायत पर महिला के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गयी है। 
रवि ने बताया, ‘‘भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने प्रभा ए बेलवांगला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन पर अपने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप है। इस पोस्ट में उनकी खराब छवि पेश की गयी है।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की मानहानि, धार्मिक आधार पर वैमनस्य बढ़ाने, शरारत करने से जुड़ी धाराओं के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.