आनंदोत्सव प्रदेश की जनता के साथ धोखा : रवि

Samachar Jagat | Wednesday, 09 Nov 2016 05:45:25 AM
Carnival cheat with the people of the State: Sun

भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के प्रवक्ता रवि सक्सेना नें कहा कि भाजपा सरकार द्वारा 10 हजार ग्राम पंचायतों में आनंदोत्सव मनाये जाने के फैसला महज राज्य की बदहाल स्थिति से जनता का ध्यान हटाना है। 
श्री सक्सेना ने आज यहां कहा कि पूरा प्रदेश बदहाली के दौर से गुकार रहा है। जनता मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी , सडक़, रोकाी रोटी से वंचित है। प्रदेश के किसानो की फसलें तीन सालों से अति वर्षा, औला-पाला से बर्बाद हो रही है सरकार मुआवजा, बीमा राशी देने में असफल रही है।

प्रदेश के युवाओं के साथ व्यापमं के माध्यम से छल कपट कर जीवन बर्बाद कर दिया है। वहीं पेट्रोल, डीजल, बिजली, आटा, दाल की कीमतें आसमान छू रही है। प्रदेश की जनता का मंहगाई जूझ रही है। प्रदेश सरकार गले तक कर्जे में डूबी है और तनख्वाह बाँटने तक को बाजार से कर्का लेना पड़ रहा है और सरकार आनँदोत्सव मनाने जैसा शेखचिल्ली पूर्ण फैसला कर रही है जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण तथा जनता के जख्मों पर नमक छिडक़ने जैसा है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.