कैब चालक को गोली मारने के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Jan 2017 08:24:01 AM
Cab driver accused of killing three people arrested

जयपुर। जयपुर पुलिस ने कैब चालक को गोली मार कर कैब लेकर फरार हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि घायल कैब चालक ने उपचार दौरान दम तोड दिया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम प्रफुल्ल कुमार के अनुसार बीते गुरूवार को भांकरोटा जाते समय कैब चालक को गोली मार कर वाहन सहित फरार हुए विवके पांडे, कृष्ण कुमार और संजीव कुमार को कल गिरफ्तार कर पुता की जा रही है। पुलिस ने कैब बुक कराते समय उपयोग में लिये गये मोबाइल नम्बर से आरोपियों तक पहुंची।

इधर गोली से घायल होकर उपचार करवा रहे कैब चालक नंद लाल ने उपचार दौरान दम तोड दिया। पुलिस नेे आरोपियों के खिलाफ अब हत्या की धारा भी जोड़ दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.