भारत में 2050 तक विश्व की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी होगी 

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2017 08:01:21 PM
By 2050 India will be the world's largest Muslim population

नई दिल्ली। 2050 तक विश्व की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी भारत में होगी। यह जानकारी अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर ने अपने ताजा शोध में दी।

उसके अनुसार विश्व में मुसलमानों की आबादी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अगर इसी तरह उनकी आबादी बढ़ती रही तो इस सदी के अंत तक दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम समुदाय को लोग होंगे। अभी दुनिया में सर्वाधिक आबादी ईसाइयों की है। साल 2010 तक दुनिया में मुसलमानों की आबादी करीब 1.6 अरब थी जो दुनिया की कुल आबादी का 23 प्रतिशत है।

प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार वर्तमान में इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है। 2015 की एक रिपोर्ट में प्यू ने जानकारी दी थी कि आने वाले दशकों में विश्व की जनसंख्या में 35 प्रतिशत का इजाफा होगा। इस अवधि में मुसलमानों की जनसंख्या में करीब 73 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इससे  2050 तक दुनिया में मुसलमानों की कुल आबादी 2.8 बिलियन हो जाएगी।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.