बिल्डर को गोलियों से भूना

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 04:27:37 AM
Builder mown down

गाजियाबाद। लिंक रोड़ थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने कार सवार एक बिल्डर को दिन निकलते ही गोलियों से भून डाला। बाइक सवार बदमाश हथियार लहराते हुए घटना स्थल से फरार हो गए। पुलिस जख्मी को अस्पताल लेकर पहुंची जिसको डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के अनुसार बृज विहार में 54 वर्षीय अशोक बिल्डर था और इसके अलावा लोगों को किराये पर कमरे उपलब्ध कराता था। गुरुवार को दस बजे बाइक पर आए हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड-तोड़ गोलियां बरसा दी। गोली लगते ही अशोक सीट पर गिर पड़ा। 

पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 
एसपी सिटी सलमान ताज पाटिल का कहना है कि अशोक की हत्या की वजह क्या है जिसकी जांच की जा रही है। जल्द ही इस घटना का पटाक्षेप कर हत्यारोपियों को जेल भेजा जाएगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.