बसपा की बनेगी प्रदेश में सरकार : मायावती

Samachar Jagat | Sunday, 26 Feb 2017 08:53:45 PM
BSP will form government in State: Mayawati

गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने चुनाव में बसपा की जीत का दावा करते हुए मतदाताओं से भाजपा और सपा के बहकावे में नहीं आने की अपील की है।

मायावती ने यहां एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले चार चरण में हुए चुनाव के मतदान ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने वाली है। प्रदेश में उनकी सरकार बनने के माहौल से भाजपा और सपा घबरा गई हैं। ये दोनों दूसरे और तीसरे नम्बर के लिए संघर्ष कर रही हैं।

उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश के सामाजिक सौहार्द को बिगाडऩे का प्रयास कर रहे हैं। सपा भी मिथ्या आरोप प्रत्यारोप कर रही है। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अराजकता और अपराध चरम पर है।

सपा के शासन काल में 500 से अधिक छोटे-बडे दंगे हुए हैं। उन्होंने मतदाताओं से सपा एवं भाजपा के बहकावे में नहीं आने की अपील की।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.