बीएसएफ ने सीमा पर महिला घुसपैठिए को किया ढेर

Samachar Jagat | Monday, 15 May 2017 01:21:42 PM
BSF forces women infiltrator on border

गुरदासपुर। पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर घुसपैठ की कोशिशें जारी हैं। इस बीच भारत-पाक सीमा पर एक और घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई है। जानकारी के अनुसार भरियाल पोस्ट के पास भारत में घुसपैठ कर रही पाकिस्तानी महिला को बीएसएफ ने मार गिराया।

महिला की आयु करीब 60 साल बताई जा रही है। वह पाकिस्तान की ओर से भारत में घुसने की कोशिश कर रही थी तभी बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने को कहा, लेकिन नहीं मानने पर महिला को गोली मार दी गई।

बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार, सीमा पर भरियाल पोस्ट के पास एक महिला सुबह पाकिस्तान सीमा से भारत में घुसने की कोशिश कर रही थी। बीएसएफ के जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया। वह इसके बाद भी नहीं मानी और भारत की सीमा में घुस आई। इसके बाद जवानों ने हवाई फायर किया ताकि वह रुक जाए, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं रुकी।

इसके बाद, जवानों ने उसे गोली मार दी। इससे वह वहीं ढेर हो गई। उसकी आयु करीब 60 साल बताई जा रही है। अभी उसकी पहचान नहीं हुई है। बीएसएफ के अधिकारी पूरी घटना की जांच कर रही हैै।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.