उत्तराखंड: सीएम पद के चयन को लेकर बीजेपी की कड़ी परीक्षा

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 05:15:26 PM
BJP tough test for selection of CM post in Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड की सत्ता हासिल करने के बाद बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती सीएम पद के चेहरे के चयन को लेकर होगी। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल, भुवन चंद्र खंडूरी के अलावा हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए विजय बहुगुणा के भी इस पद पर चुने जाने की उम्मीद है।

भगत सिंह कोश्यारी फिलहाल सांसद हैं। रमेश पोखरियाल पहले भी बीजेपी सरकार में देहरादून के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मुख्यमंत्री रहते उन पर करप्शन के आरोप लगे थे।

आरोपों के चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। उनकी जगह बीसी खंडूरी ने ली थी। हालांकि 2012 में उनके नेतृत्व में बीजेपी चुनाव हार गई थी।

कांग्रेस से बागी हुए विजय बहुगुणा भी मुख्यमंत्री बनने के सपने संजोए हुए हैं। अब उत्तराखंड में बीजेपी में बड़े बहुमत के साथ लौटी है। अब देखना यह है कि बीजेपी किसको मुख्यमंत्री बनाती है। चुनाव की लड़ाई जीतने से ज्यादा बीजेपी के लिए मुख्यमंत्री के चयन की लड़ाई बड़ी मानी जा रही है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.