भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक 15 मार्च को भोपाल में

Samachar Jagat | Monday, 13 Mar 2017 10:22:01 AM
BJP state election committee meeting in Bhopal on 15th March

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक यहां 15 मार्च को होगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में अटेर और बांधवगढ (अजजा) विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के नाम पर चर्चा होगी। 

अटेर में कांग्रेस विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित बांधवगढ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ज्ञान सिंह के त्यागपत्र के कारण उपचुनाव की नौबत आयी है। ज्ञान सिंह शहडोल लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर विजयी हुए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया था। 

इन दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए 14 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मजदगी के पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 मार्च है। नामांकनपत्रों की जांच का कार्य 22 मार्च को होगा और 24 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दोनों ही स्थानों पर मतदान नौ अप्रैल को मतगणना 13 अप्रैल को होगी। 

अटेर में भाजपा नेता अरविन्द भदौरिया को प्रत्याशी घोषित किए जाने की प्रबल संभावना है, जबकि बांधवगढ में वरिष्ठ आदिवासी नेता ज्ञान सिंह के किसी परिजन को टिकट दिया जा सकता है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.