मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर बीजेपी ने धरना दिया

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 10:38:52 PM
BJP staged over the dismissal of Minister

पटना। मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री अब्दुल जलील मस्तान के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ ‘अमर्यादित’ टिप्पणी पर बिहार विधानमंडल में तीन दिनों तक विरोध जताने के बाद बीजेपी ने मस्तान को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की अपनी मांग को लेकर पटना सहित प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों में शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया।

राजधानी पटना में आयोजित धरना में भाग लेते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि प्रदेश सरकार मस्तान को अविलम्ब बर्खास्त करें, नहीं तो सडक से सदन तक उनकी पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने किया है जिसे बिहार की जनता अपमानित हुई है।

धरना कार्यक्रम को पार्टी के राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा, पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद, बिहार विधानसभा में  विरोधी दल के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा, विधायक नितिन नवीन, पूर्व विधान पार्षद गंगा प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता देवेश कुमार, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा सहित कई अन्य पार्टी नेताओं ने संबोधित किया। गया जिला में धरना का नेतृत्व बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने किया।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.