भाजपा को हर हाल में करना है परास्त: लालू

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 11:59:12 AM
BJP's defeat in any case: Lalu

लखनऊ ।  राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को परास्त कर देश की राजनीति को साफ करना है।

यह भी पढ़े : जयललिता की सेहत में तेजी से सुधार

समाजवादी पार्टी (सपा) के रजत जयन्ती समारोह में शामिल होने आये  यादव ने कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा की सत्ता आयी है तब से साम्प्रदायिकता को बढावा मिल रहा है। भाजपा को परास्त कर देश में भाईचारा बढाना है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस सूबे में महागठबंधन के बारे में उन्होंने स्पष्ट कुछ नहीं कहा कि पर यह भी कहा कि धर्मनिरपेक्ष वोटो का बंटवारा हर हाल में रुकना चाहिए ताकि बिहार की तरह भाजपा को आसानी से हराया जा सके।

यह भी पढ़े : अखिलेश ने देवगौड़ा और लालू से की मुलाकात

इस बीच, जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित सपा के रजत जयन्ती समारोह में भारी भीड पहुंच गयी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थक उनकी फोटो लेकर समारोह स्थल पर पहुंचे हैं। विधान परिषद सदस्य सनी यादव का कहना है कि पार्टी नेताजी (मुलायम सिंह  यादव) की है और पार्टी का चेहरा अखिलेश यादव का है, इसलिए समारोह नेताजी का है और पार्टी के भविष्य अखिलेश यादव हैं। उन्होंने शिवपाल सिंह  यादव का  नाम नहीं लिया।  (एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.