BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आरंभ, शाह ने किया दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ

Samachar Jagat | Saturday, 15 Apr 2017 11:52:01 AM
BJP national executive meeting today, Bhubaneswar decorated like a bride

भुवनेश्वर। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार पूर्वाह्न यहां शुरू हो गई। भुवनेश्वर के जनता मैदान में  बनाए गए विशाल पंडाल में सुबह 11 बजे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने दीप प्रज्ज्वलित करके बैठक का शुभारंभ किया। इस बैठक में केन्द्र सरकार में पार्टी के मंत्री, पार्टी के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री एवं अन्य कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।

पीएम मोदी भी करेंगे शिरकत
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी भाग लेंगे। वह आज अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे यहां पहुँचेंगे। उनके अभूतपूर्व स्वागत की इंतजाम किया गया। करीब दस हकाार मोटरसाइकिलों का काफिला प्रधानमंत्री के स्वागत में चलेगा। शहर को इस मेगा शो के लिये दुल्हन की तरह सजाया गया है। सूत्रों ने बताया कि शाह ने कल महासचिवों की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के एजेंडा को अंतिम रूप दिया।

तीन प्रस्ताव लाए जाने की संभावना 
कार्यकारिणी की बैठक में 3 प्रस्ताव लाए जाने की संभावना है जो राजनीतिक, आर्थिक एवं सामयिक प्रस्ताव हो सकते हैं। राजनीतिक प्रस्ताव हाल में संपन्न चुनावों के साथ आगामी विधानसभा चुनावों पर आधारित होगा वहीं आर्थिक प्रस्ताव नकदी रहित लेनदेन और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) पर केन्द्रित होगा। सामयिक प्रस्ताव में गरीब कल्याण कार्यक्रम पर फोकस होने की संभावना है।ओडिया नववर्ष‘पण संक्रान्ति’के मौके पर होने जा रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहले दिन ही ओडि़शा को रखा गया है। 

विधानसभा सीटों के समीकरणों पर होगी चर्चा 
यहां की 147 विधानसभा सीटों के समीकरणों पर चर्चा होगी। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में देशभर की जिन 125 सीटों पर भाजपा को हार मिली है, उसमें कौन सी सीट किन कारणों से हारे उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसमें वह सीटें खासतौर पर केन्द्रित रहने वाली हैं, जहां भाजपा जीतती रही है और पिछला चुनाव हार गई। समझा जाता है कि प्रमुख सीटों में हार का कारणों को जानने के बाद केन्द्रीय नेतृत्व ऐसी हर सीट पर हार की जवाबदेही भी तय करेगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.