भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने दिया विवादित बयान, कहा-सपा जीती तो बनेंगे कर्बला और कब्रिस्तान

Samachar Jagat | Sunday, 26 Feb 2017 04:24:23 PM
BJP leader Yogi Aditya Nath has disputed statement, said SP will be won and Karbala cemetery

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में 4 चरणों के चुनाव हो पूरे हो चुके है और पांचवें चरण के लिए सोमवार को मतदान होगा। लेकिन पार्टियों के बड़े प्रत्याशियों का चुनावी भाषणों में विवादित बयान देने का मामला थम नहीं रहा है। 

चुनाव आयोग ने भी नेताओं को भाषण के दौरान बोलने पर संयम बरतने के निर्देश दिए है। लेकिन नेता अपनी भाषा पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे है। रविवार को बीजेपी नेता सांसद योगी आदित्यनाथ ने एक और विवादित बयान दे दिया है। जिससे राजनीति गरमा गई है।

उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में अगर भाजपा की जीत होती है तो राममंदिर बनके रहेगा। लेकिन अगर समाजवादी पार्टी की चुनाव में जीत होती है तो कर्बला और कब्रिस्तान बनेंगे।

योगी ने सभा में आये लोगों से पूछा आपको क्या चाहिए कर्बला, कब्रितान या राम मंदिर। उन्होंने बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी की जनता अब भी बदहाल है। जिस धरती में अटल बिहारी बाजपेयी जैसे प्रधानमंत्री का जन्म हुआ वहां की धरती बदहाली झेल रही है।

योगी का विवादों से पूराना नाता रहा है। इससे पहले भी वो कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। राममंदिर की बात भी वो कई बार बोल चुके हैं। इसी साल जनवरी में उन्होंने कहा था कि एक साल के अंदर राममंदिर बनकर रहेगा। 

उन्होंने इससे पहले पश्चिम उत्तर प्रदेश की तुलना कश्मीर से करके काफी विवाद बंटोरा था। उन्होंने कहा था कि पश्चिमी उत्तरप्रदेश की स्थिति 27 वर्ष पहले वाले कश्मीर जैसी हो गई है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.