बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने मुस्लिमों को लेकर दिया विवादित बयान

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 01:28:26 PM
BJP leader Giriraj Singh made controversial remarks about Muslims

नई दिल्ली। यूपी चुनावों में बिहार से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में मुस्लिमों की जनसंख्या अधिक बढ़ जाने के बाद अब इसे फिर से परिभाषित करने के लिए बहस की जरूरत है।

केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान में मुस्लिम की जनसंख्या इतनी है कि उन्हें अब अल्पसंख्यक से बाहर होना चाहिए, अल्पसंख्यक की परिभाषा पर एक बहस की जरूरत है।

गौरतलब है कि गिरिराज सिंह ने पहली बार ऐसा बयान नहीं दिया है। इसके पहले भी वह इस मुद्दे को उठा चुके हैं। गिरिराज सिंह सदन के अंदर और बाहर अल्पसंख्यक की परिभाषा पर चर्चा करने की जरूरत बता चुके हैं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.