आरक्षण खत्म करने की साजिश में जुटी हुई है भाजपा: मायावती

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 08:02:12 PM
BJP is working Conspiracy to eliminate the Reservation : Mayawati

देवरिया/महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि वह देश में आरक्षण खत्म करना चाहती है। इसलिए वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एजेंडे पर काम कर आरक्षण खत्म करने की साजिश में जुटी हुई है।

उन्होंने भाजपा को जुमलों वाली पार्टी बताते हुए प्रदेश की जनता से उससे सतर्क को कहा। मायावती ने शनिवार को देवरिया और महराजगंज में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले तीन सालों में जुमले गढऩे के अलावा कोई काम नहीं किया।

उन्होंने जनता से उनकी हवा-हवाई बातों से गुमराह न होने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एजेंडे पर काम कर रही है। देश में आरक्षण खत्म करने की साजिश में जुटी हुई है। आरक्षण खत्म होने से पिछड़ों को काफी नुकसान होगा।

भाजपा शासित राज्यों में सरकार के काम निजी संस्थाओं को दिए गए हैं ताकि आरक्षण का लाभ पात्रों को न मिल सकें। बसपा अध्यक्ष ने भाजपा को वायदों का पुलिन्दा बताया। उसने जनता से किए गए वायदे आज तक पूरे नहीं किए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का नोटबंदी का फैसला बिना तैयारी किए एक अदूरदर्शी फैसला था। यह फैसला भाजपा ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लिया। इससे गरीब, किसान और मजदूर बेहाल हैं। उन्होंने गरीबों की गाढ़ी कमाई बैंकों में जमा करा दी। इस धन से देश के कुछ अमीरों को फायदा पहुंचाया गया।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.