Birthday Special: बादल है देश के सबसे उम्र दराज CM

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 02:17:09 PM
Birthday Special Oldest serving CM Badal of india

चंडीगढ़। देश के सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री के तौर पर सेवारत प्रकाश सिंह बादल गुरुवार को 89 साल के हो गए। बादल को पारिवारिक सदस्यों और करीबी लोगों ने शुभकामनाएं दीं, जिसे उन्होंने खुशी से स्वीकार किया। बादल का जन्म दक्षिणपश्चिमी पंजाब में मालौत के पास अबुल खुराना गांव में आठ दिसंबर 1927 को हुआ था। वह 1970-71, 1977-1980,1997-2002, 2007-2012 और 2012 से लेकर वर्तमान समय तक कुल मिलाकर पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

इंडोनेशिया भूकंप: मृतकों का आंकड़ा 100 के पार

वह मार्च 2007 से लगातार सत्ता में हैं। मोरारजी देसाई की सरकार में थोड़े समय के लिए वह केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। एक साधारण कृषि पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले बादल ने 1947 में सरपंच बनकर राजनीति के मैदान में कदम रखा। कांग्रसे पार्टी के टिकट पर वह 1957 में पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए।

बाद में कांग्रेस से मतभेदों के चलते उन्होंने इसे छोड़ दिया। अपनी हाजिरजवाबी और मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर बादल को मोदी सरकार ने 2015 में देश के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया। सार्वजनिक तौर पर पिछले 70 सालों से पंजाब में उनका प्रभाव कायम है।

लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, अभी तक कर चुकी चार शादियां...5वीं की थी तैयारी

अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बादल पूरी तरह से आशान्वित है कि उन्हें जनता 10 साल और काम करने का मौका देगी। बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल पंजाब के उप मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हैं। बादल की बहू हरसिमरत कौर बादल केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हैं।

राजस्थान में 'छुपा हुआ खजाना' मिलने की बात निकली सच!



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.