भोपाल जेल से सिमी के 8 कार्यकर्ता फरार, एक सुरक्षा गार्ड मारा गया

Samachar Jagat | Monday, 31 Oct 2016 09:42:36 AM
Bhopal 8 SIMI activist escaped from prison security guard was killed

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल से प्रतिबंधित गुट सिमी के आठ कार्यकर्ता सोमवार सुबह एक सुरक्षा गार्ड की हत्या करने के बाद चादरों की मदद से जेल की दीवार लांघ कर फरार हो गए।

भोपाल के डीआईजी रमन सिंह ने पीटीआई भाषा को बताया कि सिमी के आठ कार्यकर्ता तडक़े करीब दो से तीन बजे के बीच एक सुरक्षा गार्ड की हत्या करने के बाद जेल से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि ‘द स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया’ के कार्यकर्ताओं ने एक सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी और उसके बाद वे चादरों की मदद से जेल की दीवार लांघ कर वहां से फरार हो गए।

डीआईजी ने बताया कि उन्होंने पहले गार्ड को घेर कर अपने कब्जे में लिया और फिर स्टील की प्लेट से उसका गला काट कर उसे मार डाला। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी अभी आनी बाकी हैं। फरार कार्यकर्ताओं की खोज के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.