बारिपदा बलात्कार मामला, पीड़िता की हालत में सुधार, सरकार की मदद

Samachar Jagat | Saturday, 08 Apr 2017 05:25:09 AM
Baripada rape case, improve condition of the victim, government help

बारिपदा ओडिशा। यहां जगन्नाथ मंदिर परिसर में पिछले हफ्ते जिस 11 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था उसकी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं राज्य सरकार ने उसके परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई है।

कथित बलात्कार की घटना पिछले शुक्रवार की रात को मयूरभंज जिला मुख्यालय शहर में स्थित मंदिर में हुई थी ना कि पुरी में जैसा की पहले गलत रिपोर्ट किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची का इलाज कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है और वह तेजी से ठीक हो रही है और उसे जल्द अस्पताल से छुट्टी दे सकते हैं।

मयूरभंज के जिला कलेक्टर आरपी पाटिल ने बताया कि मयूरभंज जिला प्रशासन ने पीडि़ता के परिवार को 50,000 रूपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई है। इससे पहले उन्होंने उन्हें 10,000 रूपये दिए थे। आरोपी को घटना के फौरन बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.