बाल आश्रम की नाबलिग बालिकाओं ने लगाया 70 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 04:58:22 AM
Bal Ashram girls Nablig imposed against the 70-year-old man accused of rape

शिवपुरी। पुलिस ने 70 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ शहर के एक बाल आश्रम में रहने वाली ह नाबालिग अनाथ लड़कियों के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।
महिला अपराध प्रकोष्ठ की प्रभारी निरीक्षक आराधना डेविस ने आज बताया कि प्रोफेसर के एन अग्रवाल :70: और उनकी वकील बेटी श्रैला अग्रवाल द्वारा शासकीय सहायता से शहर में बाल आश्रम संचालित किया जाता है। पीडि़त बालिकाएं इसी आश्रम में रहती हैं। पुलिस ने आश्रम के संचालिका शैला अग्रवाल :40: को आज गिरफ्तार किया है जबकि उसके पिता प्रोफेसर के एन अग्रवाल :70: फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
उन्होंने बताया कि बाल कल्याण समिति द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान यह खुलासा हुआ कि यहां रहने वाली बच्चियों से अग्रवाल यौन शोषण करते थे और आश्रम की संचालिका शैला इसमें उनका सहयोग करती थी।
इस मामले में महिला संरक्षण अधिकारी महिला सशक्तिकरण सरिता शुक्ला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कल बलात्कार, ेड़खानी पाक्सो एक्ट सहित भादंवि की सम्बद्घ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आज सुबह शैला को गिरफ्तार किया।
इसी बीच पुलिस ने आज शैला को अदालत में पेश किया जहां से उसे कल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.