असम विधानसभा उपचुनाव: बैथालांगसो सीट पर भी भाजपा का कब्जा

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 05:03:14 PM
Assam Assembly elections BJP won Bathalangso state assembly seat in by election

गुवाहाटी। असम में बैथालांगसो विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नीत गठबंधन के डॉ. मानसिंग रोंगपी ने अपने निकटतम कांग्रेस के उम्मीदवार को 15 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।

डॉ. रोंगपी इससे पहले वर्ष 2006, 2011 और अप्रैल 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। इस साल के प्रारंभ में वह कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने अपनी जीत को विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा कराये गये विकासकार्यों का नतीजा बताया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.