राजनांदगांव में नक्सलियों ने एएसआई की हत्या की

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 01:36:35 PM
ASI killed by Naxalites in Rajnandgaon

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर नक्सलियों में कई महिलाएं भी शामिल थीं। बागनदी पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल देर शाम नागपुर से भिलाई जा रहा एक ट्रक चिरचारी ग्राम के पास पलट गया।

ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाने से एएसआई नरबद बोगा ने स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसी बीच वहां दो महिलाओं समेत सात वर्दीधारी नक्सली वहां पहुंच गए और एएसआई नरबद बोगा पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। नक्सलियों ने ट्रक चालक को छोड़ दिया और एएसआई की पिस्तौल ले गये।

बागनदी पुलिस ने ट्रक चालक की सूचना पर अपराध पंजीबद्ध किया है।पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने यूनीवार्ता को बताया कि घटना को अंजाम देने वाले नक्सली ही थे, जिनकी तलाश जारी है। घटना की सभी बिन्दुओं से जांच की जा रही है।राजनांदगांव जिले की सीमा बस्तर एवं महाराष्ट्र से लगी हुई है। इन स्थानों पर दबाव बढऩे से नक्सली जिले के बागनदी, गातापार आदि क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं।

Read More:

लिंकअप की खबरों पर बोली श्रद्धा कपूर सिंगल हूँ , खुश हूँ
जानें! महिलाएं अपनी लिपस्टिक व लिपबाम क्यूँ शेयर नहीं करती



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.