अशोक गहलोत को दोहरी जिम्मेदारी, गुजरात प्रभारी और एआईसीसी महासचिव बने

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Apr 2017 03:52:34 PM
Ashok Gehlot made new general secretary of Gujarat state before elections

अहमदाबाद। दिल्ली नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है, तो वहीं  बीजेपी को शानदार जीत मिली है। बीजेपी प्रचंड बहुमत हासिल करके पहले नम्बर पर है, आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर और कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसक गई है। 

कांग्रेस के इतने खराब प्रदर्शन के बाद अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है तो वहीं पार्टी आलाकमान ने भी इस हार को काफी गंभीरता से लिया है। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए गुजरात के लिए पार्टी की नई टीम तैयार की है।

कांग्रेस ने गुरुदास कामत की जगह अशोक गहलोत को गुजरात में पार्टी का नया प्रभारी बनाया  है तो वहीं राजीव सातव, हर्षवर्धन सप्कल, वर्षा गायकवाड़ और जीतू पटवारी को सचिव बनाया है। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात अभियान की शुरुआत गुजरात के स्थापना दिवस 1 मई के दिन रैली आयोजित करके करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में कांग्रेस पिछले 22 सालों से सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।

वहीं अशोक गहलोत राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते है और वो दो बार राज्य के मुख्यमंत्री का पद भी संभाल चुके है। इसके चलते कांग्रेस गुजरात में उनके अनुभव का फायदा उठाना चाहती है। उधर गुरूदास कामत ने राजस्थान और गुजरात के प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.