अरविन्द केजरीवाल कर रहे हैं अच्छा काम: अखिलेश यादव

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 03:40:57 PM
Arvind Kejriwal are doing good work: Akhilesh Yadav

दिल्ली। एक इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बेबाक बयान दिए। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के काम को सराहते हुए कहा कि “कोई तो है जो बुरे कामों के खिलाफ खुल के सामने आ रहा है। वो सही कदम उठा रहें हैं।” इसके अलावा भी अखिलेश ने बहुत सारे राजनीतिक सवालों के सहज जवाब दिए।

सपा परिवार के बीच चल रहे लम्बे विवाद को लेकर उनसे जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा “मैं सपा प्रदेश अध्यक्ष होता तो जिसे चाहता उसे पार्टी से निकाल सकता था, लेकिन मैं अभी प्रदेश अध्यक्ष नहीं हूं। अमर अंकल अगर सत्ता में आने की सोच रहें है तो वो गलत हैं। मैं मुख्यमंत्री रहूँ या न रहूँ, सरकार सपा की ही आयेगी। अंकल का व्यवहार और उनकी भाषा, उनका तजुर्बा ऐसा होना चाहिए कि दोबारा समाजवादी सरकार बने।

यूपी चुनावों के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने बताया की इस बार का चुनाव बहुत अलग होगा। सत्ता में वापस सपा को लाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं और मैवो अभी इसी पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रहें हैं। इस बार भी सरकार सपा की ही होगी ये तय बताया है।

नोटबंदी पर बोले की “मोदीजी से चाय पर मुलाकात हुई थी तब उन्हें कहा था मैंने कि जनता परेशान हो रही है मेरे हिसाब से नोटबंदी से कालेधन का पूर्ण समाधान होना संभव नहीं है। कोई बड़ा बदलाव इससे होता भी नज़र नहीं आ रहा है।” मोदीजी के जवाब के बारे में पूछा गया तो बोले की “मोदीजी बोल रहें हैं कि सब धीरे धीरे सही हो जायेगा। इतने बड़े कदम और बदलाव में थोडा वक़्त लगता है। पीएम पुरे देश में डिजिटल लेन-देन चाहते हैं, पर क्या जनता इसके लिए तैयार है? lokllsलोकतंत्र में जनता को जो परेशान करता हैं जनता उसे अपने हिसाब से सही वक़्त पर जवाब जरुर देती हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.