अरूण जेटली ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2017 01:26:04 PM
Arun Jaitley took a dig at Congress

वाराणसी। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी के बाद सकल घरेलू उत्पाद के सात प्रतिशत पर रहने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंन कहा कि नोटबंदी के बाद पहली तिमाही के आंकड़ों ने सिद्ध कर दिया है कि देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। जेटली ने कहा कि विरोधी दलों ने नोटबंदी के बाद देश में भ्रम फैलाने का काम किया गया है।

अरुण जेटली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति विफल हो चुकी है और उनकी अर्थव्यवस्था को लेकर सोच भी विफल हो चुकी है।

भाजपा की जीत पर विश्वास प्रकट करते हुए जेटली ने कहा कि पार्टी की लोकप्रियता में विस्तार हो रहा है। हम यूपी चुनाव जीतने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस वक्त हमारी ताकत ऐसी है कि यूपी की कोई सीट हम हारने के लिए लड़ ही नहीं रहे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.