सेना भर्ती का पेपर लीक, 18 लोगों को किया गिरफ्तार

Samachar Jagat | Sunday, 26 Feb 2017 06:44:42 PM
Army recruitment paper leak, 18 people arrested

ठाणे। महाराष्ट्र में सेना की भर्ती का पेपर लीक होने के कारण पुणे जोन में विभिन्न पदों पर होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने पुणे, नागपुर और गोवा समेत कई शहरों में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बंध में 350 छात्रों को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार इस पेपर लीक मामले में आर्मी के कुछ लोगों का भी हाथ हो सकता है। पेपर लीक होने की जानकारी परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को ही मिल गई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पेपर हर युवक को दो लाख रुपए में बेचा गया था। पेपर लीक की खबर मिलते ही नागपुर, पुणे, नासिक और गोवा में पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में कुछ अभ्यर्थियों को एक लॉज में लीक पेपर की आंसर शीट भरते हुए पाया गया।

ठाणे के डीसीपी पराग मनेरे ने जानकारी दी कि पेपर लीक की सूचना पुलिस ने सैन्य अधिकारियों को दे दी है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस गिरोह में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.