आर्मी के सहायक सिस्टम का विरोध करने वाले जवान की संदिग्ध मौत

Samachar Jagat | Friday, 03 Mar 2017 01:15:15 PM
army man found dead after accusing senior officers of harassment in tv interview

नई दिल्ली। पिछले महीने एक न्यूज वेबसाइट के स्टिंग ऑपरेशन में आर्मी के सहायक सिस्टम का विरोध करने वाला एक आर्मी जवान संदिग्ध परिस्थितियों में महाराष्ट्र के देवलाली कैंट में मृत पाया गया। आर्मी जवान रॉय मैथ्यू एक कमरे में लटका हुआ पाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, 33 वर्षीय मैथ्यू की मौत तीन दिन पहले हो चुकी थी।

सूत्रों के मुताबिक मैथ्यू पिछले 13 सालों से सेना में अपनी सेवाएं दे रहा था। आपको बता दें कि मैथ्यू को कुछ अन्य जवानों के साथ उस स्टिंग विडियो में देखा गया था जिसमें वह लोग आर्मी के बड़े अधिकारियों के कुत्ते घुमाते और उनके को स्कूल छोड़ते देखे गए थे। वीडियो वायरल होने के आने के बाद सेना में ब्रिटिश काल से चल रही सहायक व्यवस्था की कड़ी आलोचना भी हुई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्टिंग ऑपरेशन आने के बाद मैथ्यू के ऊपर सेना की आंतरिक जांच चल रही थी। मैथ्यू 25 फरवरी को अपनी यूनिट से भाग गया था और तभी से गायब था। लेकिन, अब उसका शव संदिग्ध परीस्थिति में मिलने के बाद बवाल खड़ा होना लाजिम है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.