नफरत फैलाने पर आमादा हैं मोदी : राहुल गांधी

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 08:02:01 AM
Are intent on spreading hate Modi: Rahul Gandhi

बहराइच उप्र। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला जारी रखते हुए आज कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद मोदी का चेहरा बदल गया है और वह अब नफरत फैलाने पर आमादा हैं।

राहुल गांधी ने यहां एक चुनाव सभा में तंज किया, ‘‘मेक इन इंडिया का नारा देने वाले शेर की आवाज चूहे जैसी भी नहीं है। ऐसे नारे का क्या फायदा। आप बाजार जाएंगे तो आपको हर जगह मेड इन चाइना लिखा सामान मिल जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों सपा-कांग्रेस के गठबंधन के बाद उनका मोदी चेहरा बदल गया है और अब वो नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में उन्हें इसका फायदा नहीं मिलने वाला है।’’

राहुल ने कहा कि मोदी सिर्फ अमीरों का कर्ज माफ करते हैं, किसानों का नहीं। ‘‘वो मोदी जहां जाते हैं, रिश्ते बनाते हैं लेकिन रिश्ते बोलने से नहीं निभाने से बनते हैं।’’ नोटबंदी के फैसले को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि काला धन रखने वाले किसी भी व्यक्ति को जेल में नहीं डाला गया। आज भी 94 फीसदी काला धन विदेश में है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.