कर्नाटक में एक और भाजपा कार्यकता की हत्या

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 01:26:24 PM
Another BJP worker killed in Karnataka

बीदर/कर्नाटक। बीदर जिले के एक गांव में एक बीजेपी कार्यकर्ता मृत पाया गया। इससे पहले बेंगलुरू में एक आरएसस कार्यकर्ता की हत्या और मैसूर के नजदीक एक भाजपा कार्यकर्ता की रहस्यमय परिस्थितियों मौत हो चुकी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां पीटीआई...भाषा को बताया कि सुनील डोंगरे का शव कल सुबह एक शैक्षणिक संस्थान के नजदीक पाया गया।

जानिए कैसे एक व्हेल मछली ने ओमान के तीन मछुवारों को बना डाला करोड़पति

उन्होंने बताया कि डोंगरे के शव पर चाकू से किए गए हमले के कई निशान पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हत्या जिले के सोनाला गांव में छह नवंबर को हुई है। पुलिस ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और हत्या के पीछे की वजह का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 35 वर्षीय डोंगरे, औराद के विधायक प्रभु चव्हाण के एक सहयोगी थे और उनका काफी दबदबा था।

जयपुर में Rape के बाद सनसनीखेज murder, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिली युवती की लाश!...(PICS)

पुलिस ने बताया कि डोंगरे, सोनाला में 50 एकड़ से अधिक कृषि भूमि के मालिक थे और वह आर्थिक रूप से मजबूत थे।विधायक चव्हाण मृतक के घर गए और उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।

इससे पहले 16 अक्टूबर को मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने आरएसएस के एक 35 वर्षीय कार्यकर्ता रद्रेश की कथित तौर हत्या कर दी थी।चार नवंबर को भाजपा युवा मोर्चा के 30 वर्षीय नेता जे रवि, मैसूर जिले के मंगाली के नजदीक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गये थे। उनके परिवार और पार्टी ने आरोप लगाया था कि उनकी हत्या हुई है। भाषा

READ MORE :

अगर आप भी नींद न आने की समस्या से परेशान है, तो जरूर आज़माएं इस चमत्कारी गीत को

जाने! लड़को की पहली पसन्द 'Bad Girls' क्यूँ होती है....

कुछ ऐसे निपटे आॅफिस के दिनभर के बीजी शेड्यूल से



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.