यूपी में आज होगा सीएम के नाम का एलान, मनोज सिन्हा दौड़ में सबसे आगे

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 09:51:28 AM
announcement of name of CM today will be in UP, Manoj Sinha will be front

यूपी में चुनावों के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान शनिवार शाम को हो जाएगा। चुनाव परिणाम आने के सात दिन बाद तक यूपी के सीएम का नाम फिलहाल फाइनल नहीं हो सका है। हालांकि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केेंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सबसे आगे माने जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक नाम का औपचारिक ऐलान होना बाकी है। खबरों के मुताबिक मनोज सिन्हा के नाम पर पीएमओ कार्यालय ने मुहर लगा दी है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

शनिवार को लखनऊ के लोकभवन में शाम 4.30 बजे होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी के विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे। इसके बाद ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। 

इसके बाद 19 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर बाद  शपथ ग्रहण समारोह होगा। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री का नाम पहले से तय कर लिया है और इस पर विधायक दल की मुहर लगाई जाएगी।

मुख्यमंत्री पद के लिए मनोज सिन्हा के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी सियासी गलियारों में चर्चा में रहा। इसके साथ ही राजनाथ का नाम भी चर्चाओं में है।

वहीं सिन्हा शनिवार सुबह दर्शन करने काल भैरव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने चैसट जोगिनी और नव ग्रह पूजन किया। इसके बाद वह विश्वनाथ मंदिर और संकटमोचन के भी दर्शन करने पहुंचे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.