अमित शाह और राजनाथ ने किये पीतांबरा पीठ के दर्शन

Samachar Jagat | Sunday, 06 Nov 2016 02:45:00 PM
amit shah and rajnath singh worship at pitambara mata temple

दतिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां स्थित प्रसिद्ध तांत्रिक पीतांबरा पीठ पहुंचकर उन्होंने दर्शन और पूजा अर्चना की।

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, थावरचंद गेहलोत, पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

इसके पहले शाह और सिंह विशेष विमान से यहां हवाई पट्टी पर उतरे, जहां उनका स्वागत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश प्रभारी सहस्त्रबुद्धे ने आगवानी की। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, विधायक झांसी रवि शर्मा, भाजपा भांडेर विधायक घनश्याम पिरोनिया, विधायक प्रदीप अग्रवाल, मप्र पाठय पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी प्रजापति, भाजपा अध्यक्ष विक्रम भसह बुंदेला सहित हजारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष सहित मंत्री और पदाधिकारियों का स्वागत किया। यहां से श्री शाह और श्री भसह कार से उत्तरप्रदेश के झांसी के लिये रवाना हुये। 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह झांसी के कार्यक्रम के बाद वापस दतिया आकर वायुयान से दिल्ली के लिए रवाना होगें।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.