अमेरिकी महिला बलात्कार कांड दिल्ली पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 06:33:24 PM
American female rape scandal FIR recorded by Delhi Police

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक एनजीओ की इस शिकायत पर आज प्राथमिकी दर्ज की कि मार्च में कनॉट प्लेस केे एक पंचसितारा होटल में एक अमेरिकी पर्यटक से पांच व्यक्तियों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था। 

ई-मेल के जरिए शिकायत दर्ज करायी गयी। आरोप है कि पांच व्यक्ति टूर एवं ट्रेवल संबंधी काम के बहाने से महिला के कमरे में दाखिल हुए और उन्होंने उससे बलात्कार किया। शिकायत के अनुसार यह महिला पुलिस के पास नहीं गयी और अमेरिकी लौट गयी क्योंकि वह बहुत डर गयी थी। 

आरोपियों ने उसे इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर दुष्परिणाम की धमकी दी थी। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता संयुक्त पुलिस आयुक्त दक्षिण पश्चिम दीपेंद्र पाठक ने कहा, ‘‘इस घटना के सिलसिले में आज प्राथमिकी दर्ज की गयी। ’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.