मुंबई में अंबेडकर स्मारक को 'ए' श्रेणी के तीर्थ स्थल का तमगा

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 06:54:58 PM
ambedkar memorial in mumbai got a category shrines medal

मुंबई। महाराष्ट्र की भाजपा नीत सरकार ने मध्य मुंबई के दादर में चैत्य भूमि को 'ए' श्रेणी के तीर्थ यात्रा और पर्यटन स्थल का दर्जा दिया है। यह डाक्टर भीमराव अंबेडकर का समाधि स्थल है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव को आज मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी। इस फैसले से इस स्मारक का पूरी तरह से विकास हो पाएगा जहां छह दिसंबर को अंबेडकर की पुण्यतिथि पर हजारों लोग आते हैं।

सरकार ने इससे पहले नागपुर स्थित 'दीक्षाभूमि' को यह दर्जा दिया था, जहां वर्ष 1956 में अपने अनुयायियों को साथ अंबडेकर ने बुद्ध धर्म अंगीकार किया था। 

पिछले महीने राष्ट्रीय वस्त्र निगम एनटीसी ने राज्य सरकार को चैत्य भूमि के निकट इंदू मिल में अंबेडकर स्मारक के निर्माण की इजाजत दी थी। अंबेडकर का छह दिसंबर 1956 को उनके निधन पर चैत्य भूमि में अंतिम संस्कार किया गया था।
भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.