अकबर ने उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री से मुलाकात की

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 12:55:30 AM
Akbar met the Foreign Minister of Uzbekistan

नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने आज ताशकंद में उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री अब्दुलअजीज कमिलोव से मुलाकात की और उस देश के पूर्व राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शोक संदेश उन्हें सौंपा।
अकबर ने ट्वीट किया, ‘‘ उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री श्री अब्दुलअजीज कमिलोव से मुलाकात की और पूर्व राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव के दुखद निधन पर उन्हें अपने प्रधानमंत्री का शोक संदेश सौंपा।’’
करिमोव का दो सितंबर को 78 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह 27 साल तक सत्ता में रहे।
अकबर समरकंद में उनकी कब्र पर भी गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.