अय्यर ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर साधा निशाना

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 04:54:02 PM
Aiyar Shuffle Target at Congress top leadership

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में मिली करारी हार से निराश कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने अब अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।

दबी आवाज में अय्यर ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व की कमजोरी के कारण देश की राजनीति में हम अपना महत्व खो रही है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में कांग्रेस के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में प्रदर्शन को देखते हुए नेतृत्व के स्तर पर बदलाव की आवश्यकता बताई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बात नेतृत्व में बदलाव किया जाएगा पर तंज करते हुए कहा था कि सुनते आ रहे हैं कि अब बड़ा बदलाव होगा, लेकिन अभी तक तो कुछ ऐसा हुआ नहीं है। उन्होंने कहा था कि अब समय की मांग के अनुसार जो लोग जमीन से जुड़े हैं वो लोग जनता के बीच जाएं और कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें।

जानकारी के अनुसार पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष के नेतृत्व में देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी ने पिछले कुल सालों से कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त का सामना किया है। इस दौरान कांग्रेस को मध्यप्रदेश राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.