देश के हवाईअड्डों पर 21 तक नहीं लगेगा पार्किंग शुल्क, 18 तक टोल फ्री

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 12:04:28 PM
Airports parking fees will not until November 21 and highways Toll free November 18

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने देश के सभी हवाईअड्डों पर पार्किंग शुल्क न वसूलने की समय सीमा 21 नवंबर तक बढ़ा दी है। वहीं, देश के विभिन्न राजमार्गो पर टोल नहीं वसूले जाने की अवधि बढ़ाकर 18 नवंबर कर दी है। यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार ने यह अहम फैसला लिया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सरकार ने देश के विभिन्न राजमार्गों पर टोल नहीं वसूले जाने की अवधि बढ़ाकर 18 नवंबर कर दी है। जहाजरानी, सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने ट्वीट कर बताया, सभी राष्ट्रीय राजमार्गो पर टोल नहीं वसूले जाने की अवधि 18 नवंबर की मध्यरात्रि तक के लिए बढ़ा दी गई है।

इससे पहले सरकार ने दो बार राष्ट्रीय राजमार्गो पर टोल नहीं वसूले जाने की घोषणा की थी। पहली घोषणा 11 नवंबर तक के लिए और दूसरी बार की घोषणा में 14 नवंबर तक टोल नहीं वसूले जाने की बात कही गई थी।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.