एयर इंडिया फंसे यात्रियों को निकालने के लिए आज रात दो उड़ानेें करेगी संचालित

Samachar Jagat | Sunday, 11 Dec 2016 05:14:50 AM
Air India passengers stranded two Udhaneen tonight will operate to remove

कोलकाता। राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया पोर्ट ब्लेयर में फंसे यात्रियों को वापस कोलकाता लाने के लिए आज रात यहां से वहां के लिए 144 सीटों वाली एयरबस ए - 319 की उड़ान को संचालित करेगी।
यहां एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि पोर्ट ब्लेयर में फंसे यात्रियों को लाने के लिए आज शाम चेन्नई से भी वहां के लिए ऐसी ही राहत उड़ान संचालित करने का कार्यक्रम था।
कल सात जहाजों एवं छह हेलीकॉप्टरों ने अंडमान के दो द्वीपों से कई विदेशी नागरिकों समेत सभी 2376 पर्यटकों को निकाला था जो चक्रवाती मौसम के चलते पांच दिसंबर से वहां फंसे थे।
कल मौसम में सुधार होने पर नौसेना, तटरक्षक बल, वायुसना और केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के हैवलॉक और नील द्वीपों से सभी फंसे पर्यटकों को पोर्ट ब्लेयर लाया गया।
केंद्रशासित प्रदेश के आपदा विभाग के एक अधिकारी ने कहा था, ‘‘सभी 2376 पर्यटकों को दो द्वीपों से निकालकर पोर्ट ब्लेयर लाया गया। सभी सुरक्षित हैं तथा उनकी देखभाल की जा रही है।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.