प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सूचना देने के लिये आकाशवाणी महत्वपूर्ण माध्यम: नायडू

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 02:44:37 AM
AIR important vehicle for providing information during natural disasters: Naidu

नई  दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि देश में आपदाओं के समय लोगों तक सूचना पहुंचाने में आकाशवाणी ने अहम भूमिका निभाई है। 
नायडू ने यहां के मानेकशॉ केंद्र में आयोजित आकाशवाणी वार्षिक पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हुदहुद चक्रवाती तूफान, तमिलनाडु तथा कश्मीर में विनाशकारी बाढ़ और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान संचार के एक माध्यम के रूप में आकाशवाणी ने करोड़ों भारतीयों को अथक सेवाएं दी है। 
उन्होंने कहा यह आकाशवाणी का प्रभाव ही है जिसकी वजह से प्रधानमंत्री ने जन-जन तक पहुंचने हेतु‘मन की बात’कार्यक्रम के लिए इस माध्यम को चुना।
उन्होंने कहा कि आकाशवाणी 12 भारतीय और 15 विदेशी भाषाओं में प्रसारण के जरिये दुनिया भर में भारत की प्रामाणिक आवाज के रूप में सेवाएं दे रहा है और इसे समकालीन मुद्दों पर भारत के नजरये को सही दष्टिकोण से प्रस्तुत करता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.